Railway Group D Syllabus 2026 in Hindi PDF Download & Exam Pattern
Railway Recruitment Boards (RRB) ने Group D (Level-1) पदों पर भर्ती हेतु Written Exam 2026 के लिए Computer Based Test (CBT) का Latest Syllabus और Exam Pattern जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी इस लेख के माध्यम से परीक्षा की तैयारी को बेहतर बनाने के लिए संपूर्ण पाठ्यक्रम हिंदी में पढ़ सकते हैं और आधिकारिक PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
सभी इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा में शामिल होने से पहले विस्तृत परीक्षा पैटर्न और शारीरिक मापदंडों का अध्ययन अवश्य कर लें।
- विभाग का नाम: रेल मंत्रालय, भारत सरकार
- आयोजक निकाय: रेलवे भर्ती बोर्ड्स (RRB)
- रोजगार सूचना (CEN) No.: 09/2025
- वेतनमान (Pay Scale): 7th CPC Pay Matrix Level-1
- परीक्षा का माध्यम: Computer Based Test (CBT)
- परीक्षा की कुल अवधि: 90 मिनट
- नकारात्मक अंकन (Negative Marking): 1/3rd Negative Marking
- इंटरव्यू (Interview): कोई साक्षात्कार नहीं लिया जाएगा
- UR (Unreserved) / EWS: 40% Minimum Marks
- OBC (NCL): 30% Minimum Marks
- SC / ST Candidates: 30% Minimum Marks
- Note: Physical Efficiency Test (PET) के लिए उम्मीदवारों का चयन CBT में प्राप्त सामान्यीकृत (Normalized) अंकों के आधार पर किया जाएगा।
उम्मीदवारों को केवल ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइटों के जरिए आवेदन करना होगा। चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों के आधार पर की जाएगी:
- चरण 1: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) - वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्नों की परीक्षा होगी।
- चरण 2: शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) - CBT में प्रदर्शन के आधार पर कुल रिक्तियों के 3 गुना उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। यह परीक्षा क्वालीफाइंग प्रकृति की होगी।
- चरण 3: दस्तावेज सत्यापन (DV) - CBT मेरिट और PET उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को 1:1 के अनुपात में दस्तावेज़ों की जाँच के लिए बुलाया जाएगा।
- चरण 4: चिकित्सा परीक्षण (ME) - अंतिम चयन से पूर्व आवश्यक चिकित्सा फिटनेस परीक्षण को पास करना अनिवार्य होगा।
CBT परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। विषय-वार प्रश्नों की संख्या और अंकों का विवरण नीचे तालिका में दिया गया है:
| विषय (Subject) | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | परीक्षा अवधि |
|---|---|---|---|
| सामान्य विज्ञान (General Science) | 25 | 100 | 90 मिनट (दिव्यांगों के लिए अतिरिक्त समय) |
| गणित (Mathematics) | 25 | ||
| सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति (Reasoning) | 30 | ||
| सामान्य जागरूकता और समसामयिकी (GA & Current Affairs) | 20 | ||
| कुल योग | 100 | 100 | 90 मिनट |
1. Mathematics (गणित)
Topics: Number system, BODMAS, Decimals, Fractions, LCM, HCF, Ratio and Proportion, Percentages, Mensuration, Time and Work, Time and Distance, Simple and Compound Interest, Profit and Loss, Algebra, Geometry and Trigonometry, Elementary Statistics, Square root, Age Calculations, Calendar & Clock, Pipes & Cistern etc.
हिंदी अनुवाद: संख्या पद्धति, बॉडमास, दशमलव, भिन्न, एलसीएम, एचसीएफ, अनुपात एवं समानुपात, प्रतिशतता, क्षेत्रमिति, समय और कार्य, समय और दूरी, साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज, लाभ एवं हानि, बीजगणित, ज्यामिति एवं त्रिकोणमिति, प्रारंभिक सांख्यिकी, वर्गमूल, आयु-गणना, कैलेंडर एवं क्लॉक, नल एवं टंकी इत्यादि।
2. General Intelligence and Reasoning (सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति)
Topics: Analogies, Alphabetical and Number Series, Coding and Decoding, Mathematical operations, Relationships, Syllogism, Jumbling, Venn Diagram, Data Interpretation and Sufficiency, Conclusions and Decision making, Similarities and Differences, Analytical Reasoning, Classification, Directions, Statement - Arguments and Assumptions etc.
हिंदी अनुवाद: अनुरूपता, वर्णानुक्रम एवं संख्या श्रृंखला, कोडिंग और डिकोडिंग, गणितीय संक्रियाएं, संबंध, प्रतीको द्वारा प्रस्तुति, जम्बलिंग, वेन आरेख, आंकड़ा निर्वचन और पर्याप्तता, निष्कर्ष एवं निर्णयन, समानताएं और अंतर, विश्लेषणात्मक तर्कशक्ति, वर्गीकरण, दिशाएं, कथन तर्क एवं धारणाएं आदि।
3. General Science (सामान्य विज्ञान)
Topics: The syllabus under this section covers Physics, Chemistry, and Life Sciences of 10th-standard level (CBSE pattern).
हिंदी अनुवाद: इसके अंतर्गत पाठ्यक्रम में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं स्तर के भौतिकी (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
4. General Awareness and Current Affairs (सामान्य जागरूकता और समसामयिकी)
Topics: Current affairs in Science & Technology, Sports, Culture, Personalities, Economics, Politics, and any other subject of national and international importance.
हिंदी अनुवाद: समसामयिक विषयों पर सामान्य जानकारी: इसके अंतर्गत मुख्य रूप से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेलकूद, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संस्कृति, देश-विदेश के व्यक्ति विशेष, अर्थशास्त्र, भारतीय राजनीति एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।
सफलतापूर्वक कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को निम्नलिखित शारीरिक परीक्षण पास करना अनिवार्य होगा:
- 35 किलोग्राम वजन को बिना नीचे रखे, 2 मिनट में एक बार में 100 मीटर की दूरी तक उठाकर ले जाने में सक्षम होना चाहिए।
- एक बार के प्रयास में 1000 मीटर की दौड़ को 4 मिनट और 15 सेकंड में पूरी करने की क्षमता होनी चाहिए।
- 20 किलोग्राम वजन को बिना नीचे रखे, 2 मिनट में एक बार में 100 मीटर की दूरी तक उठाकर ले जाने में सक्षम होना चाहिए।
- एक बार के प्रयास में 1000 मीटर की दौड़ को 5 मिनट और 40 सेकंड में पूरी करने की क्षमता होनी चाहिए।
RRB Group D Important Links
1. रेलवे ग्रुप डी परीक्षा 2026 में कुल कितने प्रश्न पूछे जाएंगे और कितना समय मिलेगा?
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए कुल 90 मिनट का समय दिया जाएगा।
2. क्या रेलवे ग्रुप डी CBT परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन (Negative Marking) है?
हाँ, परीक्षा में नकारात्मक अंकन का प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 (एक तिहाई) अंक काट लिया जाएगा।
3. रेलवे ग्रुप डी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में पुरुष उम्मीदवारों को कितना वजन उठाना होगा?
पुरुष उम्मीदवारों को 35 किलोग्राम वजन को 2 मिनट में बिना नीचे रखे 100 मीटर की दूरी तक ले जाना होगा और साथ ही 4 मिनट 15 सेकंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
4. सामान्य विज्ञान (General Science) पाठ्यक्रम के लिए किस स्तर की तैयारी आवश्यक है?
इसके अंतर्गत भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के प्रश्न शामिल होंगे, जो मुख्य रूप से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं कक्षा के स्तर के होंगे।
5. ग्रुप डी परीक्षा के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्रतिशत कितना है?
शॉर्टलिस्टिंग के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक प्रतिशत सामान्य (UR) और EWS श्रेणियों के लिए 40% है, जबकि OBC-NCL, SC, और ST श्रेणियों के लिए न्यूनतम 30% आवश्यक है।
